Facts about Kumbkaran in Hindi
रावण के बारे में तो हम सब ने सुना है कि वो बहुत शक्तिशाली योद्धा था। बहुत बड़ा शिव भक्त था। चार वेदों का ज्ञाता था लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि रावण का भाई कुंभकरण भी बहुत बड़ा योद्धा और ज्ञानी था। हम आपको कुछ बातें बताने वाले हैं जो आपको पता होनी चाहिए। पहली – कुंभकर्ण छह माह तक सोता क्यों रहता था? कुंभकरण के छह माह तक सोने का कारण था ब्रह्मा जी का वरदान। ब्रह्मा जी ने रावण, विभीषण और कुंभकर्ण की भक्ति से प्रसन्न हो कर उन्हें वरदान मांगने को कहा। रावण ने कहा मुझे नर और वानर को छोड़ कर और कोई न मार सके। विभीषण ने भक्ति का वरदान मांगा लेकिन कुंभकर्ण इंद्रासन मांगना चाहता था, इंद्र देव ने मां सरस्वती से प्रार्थना की कि आप कुंभकर्ण की जुबान पर बैठ जाए और उसके मुंह से कुछ और निकलवा दें ताकि इंद्र आसान बच पाए। मां सरस्वती कुंभकर्ण की जुबान पर बैठ गईं जब कुंभकर्ण वरदान मांगने लगा तो कुंभकर्ण के मुंह से इंद्रासन की जगह नींद्रआसन निकल गया और ब्रह्मा जी ने तथा अस्तु कह दिया। कुंभकर्ण को अपनी गलती का एहसास हुआ तो कुंभकर्ण ने कहा मैं इंद्रासन मांगना चाहता था मुझसे गलती हो गई। ब्रह्म...